
माहेश्वरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण व वन महोत्सव का आयोजन
जयपुर। श्री माहेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, तिलक नगर परिसर में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण व वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संकल्प फाउंडेशन के सचिव राजेन्द्र कुमार न्याती थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में और प्लांट नहीं चले तो भी जिंदगी चली, लेकिन इन प्लांट्स के बिना जीवन संभव नहीं हो सकेगा। कार्यक्रम में ई.सी.एम.एस. के पदाधिकारी व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यगण व विद्यालय के कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रकृति को बचाने में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर ई.सी.एम.एस. के चैयरमेन प्रदीप बाहेती, पौधारोपण अभियान के संयोजक संजय काबरा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज मुद्गल, मानद् सचिव अशोक कुमार फलोड़ तथा कार्यवाहक प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता मौजूद थे।