मक्खन सा जेएलएन मार्ग और 100 की स्पीड के मजे की छूट?

AI Image

23 अगस्त 2026 को रात 10:30 बजे जेएलएन मार्ग पर मालवीय नगर पुलिया से जवाहर सर्किल की ओर जाते हुए वर्ल्ड ट्रेड पार्क के पास एक सफेद बोलेरो करीब 100 की स्पीड से दौड़ती हुई राहगीरों को खौफ में डालती रही। तुरंत 100 नंबर पर डायल किया, लेकिन बिजी बताया, तब 112 नंबर पर 10:36 बजे बात हुई। कंट्रोल रूम से गाड़ी का नंबर पूछा। चूंकि बोलेरो इतनी तेज स्पीड में थी कि पहले खुद को संभलने में लगे और जब तक देखते वो बहुत आगे निकल गई। नंबर नहीं बता पाए तो फोन काट दिया। वैसे भी आजकल हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से नंबर पढऩा एक परीक्षा केे समान है। सभी डिजिट इतने पास चिपके हुए होते हैं कि पढऩा आसान नहीं।  

खैर, कंट्रोल रूम से फोन कटने के बाद मीडिया में बात की तो आश्वासन मिला कि वहां कैमरे लगे हुए हैं, चालान पक्का है। लेकिन सवाल यह है कि क्या ऐसी रैश ड्राइविंग करने वालों को कुछ हजारों रुपए के चालान के नाम पर कैमरों के भरोसे छोड़ देना चाहिए? संभवत: बोलेरो सवार तो पहले ही कुछ हजार खर्च करके नशे का मजा ले रहे हों और पहले से सोचकर चल रहे हों कि कुछ हजार चालान में और लग जाएंगे। क्यों न ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के पूरे मजे लें? और व्यवस्था है कि उन्हें इसकी पूरी छूट दे रही है। क्यों न ऐसी ड्राइविंग पर ‘हत्या के प्रयास’ का मामला दर्ज हो?

- जयपुरवासी


Comments