जयपुर सिर्फ एक शहर नहीं, हम सबकी साझा पहचान है। यहां की गलियां, बाजार, विरासत, संस्कृति और सबसे बढक़र यहां के नागरिक, जयपुर को खास बनाते हैं। इसी भावना के साथ एक नई शुरुआत कर रहे हैं। ‘पिंकसिटी प्राइड सिटीजंस फोरम’ जयपुर के नागरिकों का एक साझा मंच है, जहां उनकी बातों और विचारों को प्रमुखता से सामने रखा जाएगा। फोरम के डिजिटल प्लेटफॉर्म www.pinkcitypride.com पर साझा होंगी -
1. नागरिकों की बात — आपके विचार, अनुभव और सुझाव।
2. जयपुर के मुद्दे — शहर और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषय।
3. मेरा जयपुर — आपकी यादें, अनुभव और जयपुर से जुड़ाव।
4. नागरिकों की उपलब्धियां और रचनात्मकता — जयपुर के लोगों की प्रतिभा और सफलता की कहानियां।
5. वोकल फॉर लोकल — जयपुर के स्थानीय उद्यमियों, एमएसएमई और व्यवसायों को प्रोत्साहन।
हमसे जुड़ें :
अधिकतम 500 शब्दों में आपकी बात, आपके विचार हमें फोटो, परिचय व निवास क्षेत्र सहित भेजें। चयनित विचारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित किया जाएगा तथा हर सप्ताह सर्वश्रेष्ठ लेखक को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
ई-मेल करें : pinkcitypride2017@gmail.com

Comments
Post a Comment