जयपुर। मंजिरी किरण महाजनी का परिचय कम उम्र में ही कथक से हो गया था और उन्होंने इसे काफी स्वाभाविक रूप से गले लगा लिया। वह अपने उद्देश्य के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध और पूरी तरह समर्पित हैं। विदुषी स्वर्गीय गुरु श्रीमती रोहिणी भाटे द्वारा उनकी क्षमताओं की पहचान की गई थी। रोहिणी भाटे जी ने अपने विशेष और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के तहत उन्हें एक उत्कृष्ट मंच कलाकार बनाया। रोहिणी जी ने खुद को उनके सबसे प्रतिभाशाली छात्रों में से एक के बारे में कहने लिए निम्नलिखित उद्गार व्यक्त किए - "मंजिरी मेरी बहुत प्रतिभाशाली और समर्पित छात्राओं में से एक है। वह लय और ताल पर मजबूत पकड़ रखती है तथा ठुमरी भाव, अभिनय को गहराई से प्रस्तुत करने करने में सक्षम है।" मंजिरी खुद को कथक की आजीवन छात्रा मानती हुए अपने व्यापक रियाज़ के माध्यम से अपने कौशल को निखारना जारी रखती है। उन्होंने पद्मविभूषण पं. बिरजू महाराज और पद्मश्री पं सुरेश तलवलकर जी से भी समयोचित अमूल्य सीख प्राप्त की है। मंजिरी भारत में वर्तमान पीढ़ी के सबसे प्रमुख कथक कलाकारों में से एक उत्कृष्ट कलाकार और एक शिक्षक हैं। उनका नृत्य जयपुर शैली की...